पलामू उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, जमालपुर और करकटा में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त...

पलामू उत्पाद विभाग

पलामू उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, जमालपुर और करकटा में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद

पलामू उत्पाद अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है.

पलामू उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई जमालपुर और करकटा में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू उत्पाद अधीक्षक के दिशा-निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. इस विशेष अभियान के तहत टीम ने नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत जमालपुर (सतबरवा) और करकटा पंचायत के टाड़ी क्षेत्र में संचालित हो रही अवैध महुआ शराब भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. उत्पाद विभाग को क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री की लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद उपायुक्त और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था.

इस छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों ठिकानों से कुल 1400 किलोग्राम जावा महुआ और लगभग 40 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब बरामद की है. टीम ने मौके पर ही शराब बनाने वाले उपकरणों और भारी मात्रा में महुआ लहन को नष्ट कर दिया. कार्रवाई के दौरान उत्पाद पुलिस ने जमालपुर से एक आरोपी नागेंद्र यादव को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. वहीं, इस छापेमारी के दौरान दो अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, जिनमें से एक जमालपुर का और दूसरा करकटा का रहने वाला बताया जा रहा है. उत्पाद विभाग द्वारा फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इस पूरे मामले को लेकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.