हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटर चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की ब...

मोटर चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटर चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो और 4 मोटर बरामद

पलामू जिले की हुसैनाबाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है.

हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई मोटर चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार चोरी की बोलेरो और 4 मोटर बरामद

​​न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले की हुसैनाबाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है. हुसैनाबाद एसडीपीओ  दिव्यांश शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय मोटर चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की जाने वाली एक बोलेरो गाड़ी और भारी मात्रा में चोरी के मोटर बरामद किए गए हैं.

​मिली जानकारी के अनुसार, जून महीने में दर्ज एक मामले के अनुसंधान के क्रम में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. इस अभियान में छतरपुर थाना पुलिस का भी सहयोग लिया गया. पुलिस टीम ने जाल बिछाकर छतरपुर थाना क्षेत्र के तिलैया निवासी सतीश कुमार (22 वर्ष) और कंचनपुर निवासी आनन्द कुमार (24 वर्ष) को धर दबोचा.

​आरोपियों की निशानदेही पर हुई बरामदगी
गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की वारदातों में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी (पंजीकरण संख्या- JH02R-3449) को जब्त किया. इसके साथ ही गिरोह द्वारा अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए चार मोटर भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सभी सामानों को विधिवत जब्त करते हुए सूची तैयार कर ली है.

​छापेमारी दल में ये थे शामिल
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में हुसैनाबाद थाने के पु०अ०नि० कमल किशोर पाण्डेय, छतरपुर थाना प्रभारी पु०अ०नि० सौरभ चौबे, हुसैनाबाद थाने के पु०अ०नि० संतोष दास, दंगवार पिकेट के पु०अ०नि० सोनू कुमार और हुसैनाबाद व छतरपुर रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

संबंधित सामग्री

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

झारखंड

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

कोर्ट में झारखंड सरकार ने भी विदेश जाने की अनुमति दिए जाने का किया विरोध