न्यूज़11 भारत
गोड्डा/डेस्क: मामला गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मैदान का है, जहां पुलिस अधीक्षक को गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ युवकों द्वारा बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसी सुचना पर, गोड्डा SDPO के नेतृत्व में SIT टीम गठित की गयी और तस्करों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया.
गिरफ़्तार सभी युवक गोड्डा जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. सभी युवक पूर्व में भी अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं. वहीं, गिरफ्तारी के बाद सभी युवक को गोड्डा शहर में परेड मार्च भी कराया गया, ताकि अन्य युवक इस तरह के नशे के कारोबार में शामिल न हो.