शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को बड़ा झटका कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
शराब घोटाला मामले में बड़ा फैसला सामने आया हैं. एसीबी की विशेष कोर्ट ने शराब कारोबारी नवीन केडिया की जमानत याचिका खारिज कर दी हैं. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बेल देने से इनकार कर दिया. नवीन केडिया, जो छत्तीसगढ़ के दुर्ग का निवासी है, उनपर झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने का आरोप हैं. जिसे लेकर एसीबी ने नवीन केडिया को 11 मार्च को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने 5 दिनों की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ भी की थी.

इस मामले में ACB ने 2 जनवरी को कोर्ट से वारंट जारी करने का आग्रह किया था, जिसके बाद 8 जनवरी को वारंट जारी हुआ. उसी दिन गोवा से नवीन केडिया को पकड़ा गया था. हालांकि, गोवा कोर्ट से उसे 4 दिनों की ट्रांजिट बेल मिली थी और 12 जनवरी को ACB के सामने पेश होना था, लेकिन वह फरार हो गया. इसके बाद ACB ने समन जारी किया, पर वह पेश नहीं हुआ, जिसके चलते दोबारा वारंट लिया गया. शराब घोटाला मामले में ACB की कार्रवाई 20 मई 2025 से लगातार जारी हैं. अबतक निलंबित IAS विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं. हालांकि, 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण कई आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल चुकी हैं.

यह भी पढ़े: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया जा रहा पेश
 
संबंधित सामग्री

DC मंजूनाथ भजन्त्री के दिशा-निर्देश पर रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन

झारखंड

DC मंजूनाथ भजन्त्री के दिशा-निर्देश पर रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन

रांची में जनता दरबार का निरंतर आयोजन: हर सोमवार उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा एवं हर मंगलवार अंचलों में जन समस्याओं का त्वरित समाधान

साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम, प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

झारखंड

साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम, प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

झारखंड

गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

झारखंड

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

झारखंड

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा