न्यूज़11 भारत
बेरमो/डेस्क: बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र के चरकपनिया में अवैध कोयला माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई संयुक्त रूप से सीसीएल प्रबंधन, गांधीनगर थाना पुलिस और सीआईएसएफ ने की. छापेमारी अभियान के दौरान अवैध सुरंगों के मुहानों को बुलडोजर से बंद किया गया.
बताते चलें कि, न्यूज11 भारत गांधीनगर ओपी थाना क्षेत्र से हो रहे अवैध कोयला ढुलाई की खबरें प्रमुखता के साथ दिखाई थी, जिससे कोयला चोरों में हड़कंप मच गई थी. जिसके बाद ये बड़ी कारवाई की गई हैं. सूत्रों के हवाले मिली जानकारी की मानें तो जरिडीह बाजार स्थित कमली ग्राउंड के आसपास से रात के अंधेरे में पिकअप वाहनों से विभिन्न मंडियों तक कोयला भेजे जाने की चर्चा भी सामने आ रही हैं. हालांकि उक्त बाते कंहा तक सच है, यह जांच का विषय हैं. इस पूरे मामले पर गांधीनगर ओपी थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री आवास घेराव मामला: आजसू नेता देवशरण भगत को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने डिसचार्ज पिटीशन की खारिज