नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अ...

नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त

600 किलोग्राम जावा महुआ और 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई दो अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त

संतोष कुमार/कुमार भारत

सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आसूचना संकलित कर दिनांक 02 जून, 2026 को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बूढ़ीबासा एवं महतोडीह में विधिवत छापेमारी अभियान संचालित किया गया.

छापेमारी के दौरान कुल 02 अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया. साथ ही मौके से लगभग 600 किलोग्राम जावा महुआ एवं 20 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई.

बरामद अवैध उत्पाद एवं अन्य सामग्रियों को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है. संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जनता मिलन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, निष्पादन के लिए विभागों को दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

झारखंड

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

झारखंड

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव

झारखंड

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव

गुवा खदान में मजदूरों की समस्याओं पर झामसंसं सख्त, सीजीएम से मिले रामा पाण्डे

झारखंड

गुवा खदान में मजदूरों की समस्याओं पर झामसंसं सख्त, सीजीएम से मिले रामा पाण्डे