अवैध बालू

पलामू: लेस्लीगंज में अवैध बालू के खिलाफ SDO की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

इसी कड़ी में एसडीओ संजय पांडेय के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया.

By : Dipali Kumari
पलामू: लेस्लीगंज में अवैध बालू के खिलाफ SDO की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जिले के लेस्लीगंज क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में एसडीओ संजय पांडेय के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया.
प्रशासन को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का उठान और परिवहन किया जा रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीओ ने टीम के साथ छापेमारी की. 

पहली कार्रवाई मुंदरिया में हुई, जहाँ बालू से लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया. इसे लेस्लीगंज थाने ले जाया जा रहा था, तभी मुरमुसी की ओर से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को JAP–8 कैंप के पास रोककर पकड़ा गया. दोनों वाहनों पर बिना अनुमति के बालू लदा हुआ था.

पूछताछ के दौरान चालकों से परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. कागजात न होने पर प्रशासन ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. एसडीओ संजय पांडेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में बालू के अवैध कारोबार और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पलामू: पांकी विधायक के हंगामे के विरोध में लेस्लीगंज बाजार आज बंद, गांधी चौक पर पसरा सन्नाटा

संबंधित सामग्री

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026
रांची के बाजारों में दिख रहा दीपावली का उल्लास, बाजार में उमड़ रही भीड़, आज पूजन सामग्री और फूल-मालाओं की हो रही खऱीदारी

रांची के बाजारों में दिख रहा दीपावली का उल्लास, बाजार में उमड़ रही भीड़, आज पूजन सामग्री और फूल-मालाओं की हो रही खऱीदारी

डोरंडा मणिटोला के प्राचीन काली मंदिर में मां काली की पूजा हो रही है, इस मंदिर को कहा जाता है मनोकामना मंदिर, देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु

08 November 2026