पुलिस की कार्रवाई

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

मारंगहादा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला, महिला थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, पुलिस की छापेमारी जारी

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

न्यूज11  भारत

खूंटी/डेस्क: खूंटी जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 03 नवंबर 2026 को सुबह करीब 05:50 बजे दो नाबालिग लड़कियों ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना के संबंध में जानकारी दी. पीड़िताओं के बयान के आधार पर बताया गया कि चार लड़कों द्वारा उन्हें घर पहुंचाने के बहाने मारंगहादा थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव, बाड़ेड़ीह टोला के विभिन्न स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद एक अन्य नाबालिग लड़की को खूंटी में लाकर छोड़ दिया गया.

मामले में महिला थाना प्रभारी निशा कुमारी द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज करते हुए महिला थाना कांड संख्या 18/26, दिनांक 03.11.2026 के तहत धारा 65/61/126(2)/3(5) बीएनएस एवं 04/06 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मारंगहादा थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दो नामजद आरोपियों गोपाल मुंडा उर्फ राहुल उर्फ चुड़ू (19 वर्ष) और मनीष लोहरा (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. वहीं एक नाबालिग आरोपी मनसा टूटी उर्फ टाना को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. पुलिस ने नाबालिग लड़की को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया है.

पुलिस के अनुसार, मामले के अन्य आरोपी पिंगु एवं प्रभुसहाय की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य एवं अन्य सामग्री भी बरामद की है, जिनमें एक स्कूटी, दो KTM बाइक, तीन मोबाइल फोन तथा घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गए वस्त्र शामिल हैं.

छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रभात कुमार बेक, महिला थाना प्रभारी निशा कुमारी, मारंगहादा थाना प्रभारी जुमेश कुमार, खूंटी थाना के कुंदन कुमार, महिला थाना के सशस्त्र बल एवं मारंगहादा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है.

यह भी पढ़ें:  पूर्व JPSC चेयरमैन एल. खियांग्ते की जमानत याचिका झारखंड हाई कोर्ट के दूसरे बेंच में होगी ट्रांसफर

संबंधित सामग्री

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026