जावा महुआ नष्ट

चाईबासा: झींकपानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2500 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट 

चियाबुरू गुड़ा रोड में छापेमारी कर अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 2500 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया.

By : Dipali Kumari
चाईबासा: झींकपानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2500 लीटर जावा महुआ किया गया नष्ट 

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क: 
दीपावली, काली पूजा त्योहारों के मद्देनजर झींकपानी में अवैध देशी शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए झींकपानी थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चियाबुरू गुड़ा रोड में छापेमारी कर अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 2500 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया. 

यह कार्रवाई प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार और पु.अ.नि. राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में की गई. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर गांव में छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद हुआ. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना है. 

झींकपानी थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

इसे भी पढ़ें: बोकारो में बड़ा हादसा! अचानक धंसा कोयले का ढेर, 3 महिलाओं की मौत; 7 लोग दबे


 

संबंधित सामग्री

गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

मुंबई से एटीएस ने किया था गिरफ्तार, 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव पर झारखंड और बिहार में दर्ज है 63 मामले<br/>

11 November 2026
गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026