न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में कोयला तस्करों के खिलाफ CISF ने कार्रवाई की है. एमएमडीआर एक्ट के तहत CISF ने अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त किया है. कमांडेंट राज प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए बल ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी लगाकर अवैध कोयला लदे एक ट्रक को धर दबोचा. ट्रक पर लदा करीब 30 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है. इस कार्रवाई के बाद से अवैध कोयला परिवहन में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है.
अवैध कोयला लोड किए जा रहे ट्रक संख्या NL-01-AC-4676 को पकड़ते हुए उसमें लदे कोयले को जब्त कर लिया गया. मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 यानी एमएमडीआर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा: दुर्घटना में घायल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, एंबुलेंस में बैठकर दी JTET परीक्षा