JSSC CGL

JSSC CGL पेपर लीक मामले में  CID की बड़ी कार्रवाई, कोडरमा से दो युवकों को दबोचा

सीआईडी की टीम ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों को हिरासत में लिया और गहन पूछताछ के लिए अपने साथ रांची ले गई है.

By : Dipali Kumari
JSSC CGL पेपर लीक मामले में  CID की बड़ी कार्रवाई, कोडरमा से दो युवकों को दबोचा

AI Generated

न्यूज़11 भारत 
कोडरमा/डेस्क: 
JSSC CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली और पेपर लीक मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की एसआईटी टीम ने गुरुवार देर रात कोडरमा जिले में छापामारी की. इस कार्रवाई के दौरान सीआईडी की टीम ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों को हिरासत में लिया और गहन पूछताछ के लिए अपने साथ रांची ले गई है.

जानकारी के मुताबिक, सीआईडी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात कोडरमा पहुंची. सीआईडी टीम ने पहली कार्रवाई डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब में की, जहां से एक युवक को उठाया गया. इसके तुरंत बाद सीआईडी की टीम ने कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के बरसोतियाबार में छापेमारी कर एक अन्य युवक को अपनी हिरासत में लिया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी द्वारा पहले हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपियों और बिचौलियों से पूछताछ के दौरान कोडरमा के इन युवकों के नाम सामने आए थे. रिमांड और पूछताछ के दौरान यह बात निकलकर आई कि कोडरमा के ये दोनों युवक परीक्षा सिंडिकेट और धांधली में शामिल लोगों के लगातार संपर्क में थे. 
हालांकि, सीआईडी या स्थानीय पुलिस की ओर से अभी तक इस बात का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है कि पकड़े गए युवकों की सीजीएल परीक्षा धांधली में किस स्तर की भूमिका थी क्या वे प्रश्नपत्र की खरीदारी-बिक्री में शामिल थे, परीक्षार्थियों को सेट कराने का काम कर रहे थे या केवल बिचौलियों के माध्यम से आर्थिक लेन-देन करते थे? पूछताछ के बाद ही इन सवालों का जवाब मिल पायेगा.

इसे भी पढ़ें: रांची: एमिटी यूनिवर्सिटी गेट पर मारपीट मामले में विधायक के बेटे पर FIR दर्ज, नकद और सोने की चेन छीनने का आरोप


 

संबंधित सामग्री

अब विधायक जयराम महतो कहलाएंगे 'डॉ. जयराम महतो, राज्यपाल ने प्रदान की PhD की डिग्री

अब विधायक जयराम महतो कहलाएंगे 'डॉ. जयराम महतो, राज्यपाल ने प्रदान की PhD की डिग्री

जयराम महतो ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की है. 

मनोहरपुर: सांप ने डंसा तो डर के मारे चुप रहा किशोर, किसी को कुछ नहीं बताया और पढ़ने पहुंच गया स्कूल

मनोहरपुर: सांप ने डंसा तो डर के मारे चुप रहा किशोर, किसी को कुछ नहीं बताया और पढ़ने पहुंच गया स्कूल

सांप के डंसने के बाद किशोर डर के कारण घर के किसी भी सदस्य को घटना की जानकारी नहीं दे पाया.

यात्रियों की बढ़ी चिंता: पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें अपडेट

यात्रियों की बढ़ी चिंता: पटना से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें अपडेट

आज से 10 अक्टूबर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।

बार एसोसिएशन चुनाव: चाईबासा में मतदान शुरू, 2 बजे के बाद होगी मतगणना 

बार एसोसिएशन चुनाव: चाईबासा में मतदान शुरू, 2 बजे के बाद होगी मतगणना 

सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. बार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है.

रांची: रूपी सोरेन के निधन पर RKDF विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

रांची: रूपी सोरेन के निधन पर RKDF विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार ने सीएम हेमंत सोरेन एवं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की.