न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC CGL पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानु प्रताप और सुमित कुमार सिंह के रूप में हुई है.
भानु प्रताप को रांची के टैगोर हिल रोड स्थित रविंद्र नगर से, जबकि सुमित कुमार सिंह को हटिया के टोंको रोड स्थित केशव विहार से गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी ICN टेक्नोलॉजी के निदेशक मिथिलेश सिंह उर्फ आरके के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.
जांच एजेंसी के मुताबिक, भानु प्रताप ने खुद CGL परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी हासिल की थी. वह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) के पद पर कार्यरत था. आरोप है कि दोनों आरोपियों ने 12 अन्य अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया था.