विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा झारखंड-बिहार बॉर्डर के पास गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध लोहा लादकर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार और चोरदाहा चेक पोस्ट प्रभारी नितेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए चोरदाहा चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया.
जांच के दौरान अवैध लोहा लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. चौपारण थाना कांड संख्या 281/26, दिनांक 02/11/26 के मामले में भी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल कुमार, पिता पंकज यादव, ग्राम मंजूरा, थाना टेटिया और सतवान कुमार, पिता पिंटू राम, ग्राम मांगणिया, दोनों जिला मुंगेर (बिहार) शामिल हैं. दोनों के विरुद्ध धारा 126(2), 115(2), 132, 317(5), 352, 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज था.
चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि अवैध कारोबार और अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.