वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के सिलोदर गाँव में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई कांड संख्या C (f) 418/09 के तहत की गई है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- नारायण सिंह, पिता स्व. बूटाय सिंह
- सुरेश भुइयां, पिता स्व. होरिल भुइयां
- सतन भुइयां उर्फ रामेश्वर भुइयां, पिता स्व. होरिल भुइयां
तीनों अभियुक्त ग्राम सिलोदर, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग के निवासी हैं.
थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और ये काफी समय से फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों को उनके गाँव से हिरासत में लिया.
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: ग्रामीणों के आंदोलन के बीच झारखंड सरकार रिम्स 2 के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच करा रही चहारदीवारी निर्माण