ACB की कार्रवाई

पलामू: ACB की बड़ी कार्रवाई! 10,000 रुपये घूस लेते होमगार्ड का मुंशी गिरफ्तार 

जब वादी ने दोबारा साहब से मुलाकात की, तो उन्होंने कहा कि चार महीने में 1,20,000 रुपये मिलते हैं, तो 10,000 रुपये देने में क्या परेशानी है.

By : Dipali Kumari
पलामू: ACB की बड़ी कार्रवाई! 10,000 रुपये घूस लेते होमगार्ड का मुंशी गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार वादी अपनी ड्यूटी के लिए कमान काटने के एवज में जब JHG कार्यालय गए थे, तो साहब ने उन्हें मुंशी से मिलने को कहा था. मुंशी सकेन्द्र और तुलसी ने ड्यूटी कमान देने के एवज में साहब के नाम पर 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. जब वादी ने दोबारा साहब से मुलाकात की, तो उन्होंने कहा कि चार महीने में 1,20,000 रुपये मिलते हैं, तो 10,000 रुपये देने में क्या परेशानी है.

इस अवैध मांग से परेशान होकर वादी ने रिश्वत न देने का फैसला किया और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू के पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपा. एसीबी द्वारा मामले का सत्यापन कराए जाने पर मुंशी सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर द्वारा 10,000 रुपये रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह सत्य पाई गई. इसके बाद एसीबी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई.

इसी क्रम में, आज  एसीबी पलामू के धावा दल ने दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में आरोपी मुंशी सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर को वादी से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया. ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: रांची: छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर भड़का छात्रों का गुस्सा, ई-कल्याण कार्यालय का घेराव; मंत्री के इस्तीफे की मांग

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026