न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: चतरा जिले से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने चतरा अनुमंडल कार्यालय में छापेमारी कर एक बड़े अधिकारी के लिपिक को रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, चतरा अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) जहूर आलम के कार्यालय में कार्यरत 'बड़ा बाबू' यानी लिपिक बासुदेव राम को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा है. गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी की टीम ने बासुदेव राम को एक कमरे में बंद कर लिया है और आगे की पूछताछ व कागजी कार्रवाई की जा रही है. इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया है. हालांकि, इस पूरे मामले में कर्मचारी से लेकर वहां मौजूद आम जनता तक एसीबी की इस कार्रवाई के तरीके पर कई सवालिया निशान भी उठा रही है. फिलहाल, एसीबी की ओर से इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
यह भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया गहरा शोक