भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड स्थित प्रखंड कृषि तकनीकी केंद्र में गुरुवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार गांडेय, मोहनडीह, भयहरण मंडा, रकसकुटों सहित कई गांवों के लगभग 75 किसानों को लाभान्वित किया गया.
इस अवसर पर बीटीएम सच्चिदानंद कुमार ने बताया कि सभी किसानों को 4 किलो ग्राम मक्का बीज का पैकेट उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने कहा कि वितरित किए गए बीज उन्नत किस्म के हैं, जिससे किसान बेहतर उत्पादन कर सकेंगे.
कार्यक्रम के दौरान निर्मला रविकर, किसान मित्र संतोष रवानी, मो. आशिक, ताहिर अंसारी, मालो खान, सुरेश वर्मा, शांति कुमारी, करिश्मा कुमारी, पुनम कुमारी सहित कई किसान उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में सेमीकंडक्टर रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत