न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं. इसलिए अपराधियों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जा रहा हैं. इसी कड़ी में कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक विजय नाग की हत्या के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभिषेक के दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. शनिवार देर रात कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी कैंप के पीछे चेकिंग अभियान के दौरान अभिषेक पुलिस की नजर में आया. जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने भागने के साथ पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे दो गोली लगाकर काबू किया. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक अपने परिवार के साथ शहर छोड़ने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की चौकसी और सतर्कता के चलते वह रातु क्षेत्र में पकड़ा गया.
इस मामले में पुलिस ने पूर्व पुलिसकर्मी हरेंद्र सिंह और उसके ड्राइवर को भी डिटेन किया हैं. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि रेस्टोरेंट संचालक की हत्या ‘बिरयानी विवाद’ के बाद की गई थी, लेकिन पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं.
यह भी पढ़े: लातेहार: कोयला लदे ट्रक में लगी आग, चालक ने समय रहते बचायी अपनी जान