भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक सक्रियता उस समय देखने को मिली,जब एलआरडीसी राजीव कुमार ने बीडीओ अरुण कुमार के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान पंचायत स्तर से लेकर जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) तक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी गई.सबसे पहले निरीक्षण टीम मारासिली पंचायत भवन पहुंची,जहां बैठक हॉल,प्रज्ञा केंद्र सहित पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में काफी गंदगी मिला, जिससे अधिकारियों ने नाराजगी जताई.वहीं पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी की स्थिति भी दयनीय पाई गई.

इसके अलावा भवन की छत से पानी टपकने जैसी गंभीर समस्या सामने आई,जो रख-रखाव में भारी लापरवाही को दर्शाती है. इस पर एलआरडीसी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित मुखिया,पंचायत सचिव एवं तत्कालीन जेई से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया.इसके बाद टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया,जहां बच्चों के लिए संचालित सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली गई.अधिकारियों ने केंद्र के संचालन को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने अबुआ आवास योजना के तहत चयनित दो लाभुकों के घरों का भी जायजा लिया.दोनों आवास पूर्ण रूप से तैयार पाए गए,जिससे योजना के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया गया.

अधिकारियों ने लाभुकों से बातचीत कर योजना के लाभ और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जानकारी ली.वापसी के दौरान टीम दक्षिणी भरनो पंचायत स्थित बबीता देवी के पीडीएस दुकान पहुंची. यहां दुकान खुला मिला और खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई,जांच के दौरान वितरण व्यवस्था संतोषजनक पाई गई,जिस पर अधिकारियों ने संतुष्टि जताई.निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी खामियां पाई जाएंगी,वहां संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा.इस मौके पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह,एमओ अंशुल टोप्पो, मुखिया सुकेश उरांव सहित प्रखंड के कई कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण