पलामू में हो रही कम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, धान की रोपनी पर छाये संकट के बादल

कम बारिश से चिंता

पलामू में हो रही कम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, धान की रोपनी पर छाये संकट के बादल

खरीफ फसलों की बुवाई और रोपाई प्रभावित हो रही है

पलामू में हो रही कम बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता धान की रोपनी पर छाये संकट के बादल

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  मानसून की धीमी रफ्तार और लगातार कम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. धान की रोपनी का समय निकलता जा रहा है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं.हम बात कर रहे हैं पाण्डु प्रखंड की जहाँ कई किसानों ने बीज तैयार कर लिए हैं, फिर भी पानी के अभाव में रोपनी शुरू नहीं हो सकी है.

ग्रामीण क्षेत्रों में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं. जिन किसानों के पास सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. कम बारिश के कारण खेतों में नमी नहीं बन पा रही है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई और रोपाई प्रभावित हो रही है.
किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है. इससे खेती की लागत बढ़ेगी और आर्थिक नुकसान की आशंका भी बढ़ जाएगी. कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि समय पर पर्याप्त वर्षा नहीं होने से धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है.
ग्रामीण इलाकों में किसान अब बेहतर मानसूनी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि समय रहते रोपनी का कार्य पूरा हो सके और फसल को नुकसान से बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, त्वरित जांच, शीघ्र उपचार, फॉगिंग व जागरूकता पर बल

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद