ओडिशा में लहराया लोहरदगा का परचम! राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण समेत ...

ओडिशा में लहराया लोहरदगा का परचम! राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण समेत 17 पदक जीतकर बढ़ाया मान

ओडिशा में लहराया लोहरदगा का परचम राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण समेत 17 पदक जीतकर बढ़ाया मान

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: ओडिशा के झारसुगुड़ा में 4 और 5 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय खुली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 17 पदक अपने नाम किए. इस उपलब्धि से जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन हुआ है. प्रतियोगिता में ओडिशा, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, असम और पश्चिम बंगाल से करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया. शानदार प्रदर्शन के दम पर झारखंड टीम ने पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की.

जिला कराटे संघ लोहरदगा के महासचिव सह प्रमुख कोच सेंसई अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में 10 खिलाड़ियों की टीम ने काता एवं कुमिते स्पर्धा में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में शैलेश कुमार ने एक स्वर्ण व एक कांस्य, गायत्री कुमारी ने एक स्वर्ण, अनुष्का लोहरा ने एक स्वर्ण व एक रजत, शिल्पा कुमारी ने एक स्वर्ण व एक रजत, चंचल कुमारी ने एक स्वर्ण व एक रजत तथा तारा कुमारी ने एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया. वहीं ओमप्रकाश कुमार ने एक रजत, चांदनी कुमारी ने एक रजत व एक कांस्य, निराली कुमारी ने एक कांस्य तथा राजेश मिंज ने दो कांस्य पदक जीतकर टीम के प्रदर्शन को और मजबूत बनाया. 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेदांत के सीएसआर हेड हरमीत सहारा ने कोच अमित कुमार सिंह और उनकी टीम को मोमेंटो व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिले में खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में बेमौसम झमाझम बारिश ने नगर परिषद की ड्रेनेज व्यवस्था की खेली पोल
 
संबंधित सामग्री

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह