लोहरदगा: रबी फसल के लिए पीएमबीएफबीवाई में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, किसान जरूर कराएं अपनी फसल का बीमा

लोहरदगा: रबी फसल के लिए पीएमबीएफबीवाई में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, किसान जरूर कराएं अपनी फसल का बीमा

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने किसानों से की अपील

लोहरदगा रबी फसल के लिए पीएमबीएफबीवाई में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किसान जरूर कराएं अपनी फसल का बीमा

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज "पंचाइत कर गोइठ" कार्यक्रम का आज 16 वां संस्करण आयोजित किया गया.  इस कार्यक्रम में उपायुक्त ने मुखियाजनों को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश के बाद सभी तालाब और कुएं लबालब भरे हुए हैं जिसका लाभ किसान रबी सीजन में उठाएं. रबी का फसल किसान करें. यह अवसर ना जाने दें. गेहूं, सरसों, चना आदि का बीज 50 प्रतिशत के अनुदान पर दिया जा रहा है. बीज विनिमय योजन के अंतर्गत किसानों को यह सुविधा सरकार की ओर से दी जा रही है. बीज की गुणवत्ता भी बेहतर रहती है.

किसान ना सिर्फ फसल लगाएं बल्कि बीमा भी कराएं. मात्र 1 रुपये टोकन मनी के रूप में चुका कर कोई भी किसान प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं. फसल बीमा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है जिसकी अंतिम तिथि 31.12.2025 है. फसल की क्षति होने पर किसान टॉल फ्री नबंर 14447 पर कॉल कर अपने फसल की क्षति की सूचना 72 घण्टे के अंदर दे सकते हैं.

लोहरदगा जिला में तिलहन व दलहन फसलों के उत्पादन की भी संभावना है जिनकी मांग पूरे वर्ष भर रहती है. साथ ही इसमे मूल्य भी अच्छा मिलता है. 

माध्यमिक व इंटर की परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण, अवसर ना चूकें

उपायुक्त ने कहा कि फरवरी माह में माध्यमिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा होने वाली है जिसकी तैयारी सभी-छात्राएं मन लगाकर करें. अपने क्षेत्र के बच्चों पर ध्यान दें ताकि वे इन परीक्षा में शामिल होने से ना चूकें. साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए नियमित प्रेरित करें. अपने पंचायत में नियमित रूप से वैसे बच्चों पर नजर रखें जो इधर-उधर घूमते हुए पाए जाते हैं. वैसे बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालय अवश्य भेजें. पंचायत में शिक्षा समिति, स्वास्थ्य समिति की बैठक अवश्य करें. गांव में गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं, नवजात, शिशु, बालक-बालिकाओं के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें. 

धान के मिलेगा बेहतर मूल्य 

उपायुक्त ने कहा जिला में धान अधिप्राप्ति के लिए जिला में 24 धान अधिप्राप्ति  केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं जिन केंद्रों पर जल्द ही धान का क्रय किसानों से किया जाएगा. किसान इन्हीं केंद्रों पर अपना धान बेचें. सरकार बेहतर मूल्य आपको देगी.

उपायुक्त ने सभी मुखिया को अपने-अपने पंचायतों में डायन प्रथा, बाल विवाह, नशा आदि कुरीतियों के उन्मूलन हेतु नियमित रूप से बैठक व मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए. 

उपायुक्त ने पंचायतों में आधार पंजीयन/अपडेशन, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष कैम्प आयोजित करने का निर्देश प्रखंड व अंचल के पदाधिकारियों को दिया. 

आज की बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड व अंचल स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी मुखिया, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भरनो में नवनियुक्त कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम का किया गया भव्य स्वागत

संबंधित सामग्री

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

झारखंड

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई