लोहरदगा: क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने दिए कई अहम निर्देश

लोहरदगा: क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने दिए कई अहम निर्देश

'लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन, मकर संक्रांति मेलों, उर्स मेले व कव्वाली प्रोग्राम पर विशेष चौकसी बरतें'

लोहरदगा क्राइम मीटिंग में पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने दिए कई अहम निर्देश

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क:लोहरदगा के पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी द्वारा शनिवार को जिले के सभी शीर्ष पुलिस पदाधिकारियों, थाना अध्यक्षों व अन्य अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग किया गया. इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा कर कई अहम निर्देश दिए. जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, वाहन चेकिंग, गश्ती, कुर्की व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया. पुलिस कप्तान ने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन, 14-15 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेलों, उर्स मेला व कव्वाली प्रोग्राम पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है. उन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच रिश्ते को प्रगाढ़ करने तथा थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को बेहतर ढंग से निष्पादित करने का निर्देश दिया.

क्राइम मीटिंग में उन्होंने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट नोटिसों का तामिला आदि की भी समीक्षा कीं. एसपी ने रात्रि गश्ती तेज करने, थाना कांडों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया. घंटों चली इस मीटिंग में आपराधिक घटनाओं और उससे संबंधित कारवाई पर चर्चा हुई. आपराधिक घटनाओं, लूट-पाट, हत्या सहित अन्य घटनाओं में अब तक कारवाई और उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली गई. सड़क सुरक्षा एवं साइबर क्राइम पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिए गए. महिला उत्पीड़न और एससी-एसटी अधिनियम से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करने को कहा गया. एसपी ने जिले में नशा मुक्ति, जुआ, शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों वाले ठिकानों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा. पुलिस कप्तान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित करने का भरोसा दिलाया. बैठक में लोहरदगा सिविल कोर्ट लोक अभियोजक भरत राम, एसडीपीओ वेदांता शंकर (आईपीएस), डीएसपी (मुख्यालय) समीर तिर्की, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, अंचल निरीक्षक सह डीएसपी सुधीर प्रसाद, एस रंजन, लोहरदगा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर, किस्को थाना प्रभारी समेत सभी थानाध्यक्षों व विभागों के इंचार्ज सहित शीर्ष पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गावां प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, जिला परिषद सदस्य ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की दी नसीहत

संबंधित सामग्री

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

झारखंड

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी