झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा

JHTET परीक्षा-2026 की तैयारियों का लोहरदगा उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, फ्रिस्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी , पर्याप्त रोशनी, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था आदि का किया अवलोकन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
JHTET परीक्षा-2026 की तैयारियों का लोहरदगा उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 नवम्बर को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना ने पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.

उपायुक्त ने संत चार्ल्स विद्यालय, जांगी (कुडू), गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह, प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कुडू एवं अविराम कॉलेज, कुडू सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं अधिष्ठापन, सीसीटीवी डिस्प्ले, पर्याप्त रोशनी, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था तथा आवश्यक साइनेज का अवलोकन किया.

उपायुक्त ने आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने एवं उनका समुचित कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी परीक्षा कक्षों का दृश्य डिस्प्ले मॉनिटर पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए तथा निगरानी की व्यवस्था प्रभावी एवं सुदृढ़ होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों के लिए पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता का भी जायजा लिया.

फ्रिस्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निर्देश

उपायुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की समुचित फ्रिस्किंग (सघन जांच) सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त संख्या में वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा से संबंधित निर्धारित SOP एवं चेकलिस्ट के सभी बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा.

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहरी परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी संबंधित केंद्राधीक्षकों, नोडल पदाधिकारियों, उड़नदस्ता दंडाधिकारियों, पेट्रोलिंग दंडाधिकारियों एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों को निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी तैयारियों को शनिवार तक अंतिम रूप देने तथा स्वयं सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन कर संतुष्ट होने को कहा.

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर SOP का उल्लंघन नहीं होना चाहिए. परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के सहयोग अथवा आवश्यक समन्वय के लिए संबंधित पदाधिकारी परीक्षा के नोडल पदाधिकारी अथवा वरीय पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं.

निरीक्षण के दौरान वरीय नोडल पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आलोका चौधरी, जिला उद्यान पदाधिकारी, अंचल अधिकारी संतोष उरांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ रोजगार मेले में 145 अभ्यर्थियों का चयन, 183 शॉर्टलिस्ट, 900 युवक-युवतियों ने लिया था भाग

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026