अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के प्रखंड प्रमुख के पद पर एक बार पुनः लीलावती देवी बनी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित चुनावी प्रक्रिया में मतपत्रों के माध्यम से हुए चुनाव में सर्वाधिक आठ मत पूर्व प्रमुख लीलावती देवी को मिले जहां उन्हें विजयी घोषित किया गया. वहीं दूसरे स्थान पर पूर्व प्रमुख हेमंत लकड़ा को पांच तथा तीसरे स्थान पर हीरामनी देवी को चार मत प्राप्त हुए. मतगणना के दौरान एक मत को अवैध करार दिया गया. लीलावती देवी को सर्वाधिक मत मिलने की जानकारी मिलते ही प्रखंड कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई. आवश्यक कार्रवाई के पश्चात निर्वाची पदाधिकारी सह रंका अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप,उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी तथा प्रखंड बिकास पदाधिकारी शुभम् बेला तोपनो ने संयुक्त रूप से विजयी घोषित लीलावती देवी को प्रमाण पत्र दिया.
प्रमाण पत्र लेकर प्रखंड कार्यालय से बाहर निकलते ही समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए फूल माला से लाद दिया. पिछली बार वर्ष 2015 से 2020 तक लीलावती देवी निर्विवाद रूप से प्रखंड प्रमुख रही थीं. यह उनकी दूसरी पारी है. रंका में प्रखंड प्रमुख का पद पिछले एक साल से खाली था. इसके एक वर्ष पूर्व हेमंत लकड़ा प्रमुख पद पर आसीन थे, मगर राजनैतिक रस्साकस्सी और अबैध बालू उत्खनन एवं बिक्री प्रकरण के वजह से कंस्ट्रक्शन कंपनी के शिकायत पर उन्हें जेल भेज दिया गया था. काफी समय तक जेल में बंद रहने के वजह से उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा था तब से यह पद खाली था पिछले चौबीस घंटों में प्रमुख पद के दावेदारों का आंकड़ा लगातार बदलता रहा जहां अंतिम समय में लीलावती देवी ने अपने समर्थकों को एक जुट रखने में सफलता पाई.
यह भी पढ़ें: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण