तीन दिन के अंधेरे के बाद चमकी रोशनी: कपिलो में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्राम...

तीन दिन के अंधेरे के बाद चमकी रोशनी: कपिलो में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

तीन दिन के अंधेरे के बाद चमकी रोशनी कपिलो में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

गौतम सिंह/न्यूज11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
कपिलो पंचायत के चानो स्थित जमुनियातुरी टोला में पिछले कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई. पंचायत के मुखिया मुकेश यादव ने नए 63 केवीए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया, जिसके बाद इलाके में बिजली आपूर्ति फिर से बहाल हो गई. ट्रांसफार्मर चालू होते ही गांव में खुशी का माहौल दिखा और लोगों के चेहरे खिल उठे. 

मुखिया मुकेश यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे टोला में बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी. ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क किया गया और बगोदर विधायक की अनुशंसा पर महज तीन दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया. उन्होंने कहा कि पंचायत में बिजली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. 

जनता की समस्या का त्वरित समाधान ही उनकी प्राथमिकता है ग्रामीणों ने भी जल्द ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर खुशी जताते हुए मुखिया और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर संतोष सिंह, कमलकांत सिंह, सुनील सिंह, चंदन सिंह, शशिकांत वर्णवाल, छोटू यादव, उदय सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: भरनो के जेठ जतरा बगीचा में 21 पड़हा भरनो की बैठक संपन्न, जेठ जतरा की सफलता पर हुई समीक्षा

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल