न्याय रथ' के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी कानूनी जानकारी, प्रधान जिला न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

जागरूकता

न्याय रथ' के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी कानूनी जानकारी, प्रधान जिला न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे अगस्त माह तक यह न्याय रथ भ्रमण करेगा

न्याय रथ के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी कानूनी जानकारी प्रधान जिला न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से 'न्याय रथ' का शुभारंभ किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष रथ को रवाना किया. पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे अगस्त माह तक यह न्याय रथ भ्रमण करेगा और लोगों को कानून के प्रति जागरूक बनाएगा.

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डालसा (DLSA) सचिव राकेश रंजन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में 1 अगस्त से महीने भर चलने वाले इस अभियान का मुख्य मकसद नालसा, झालसा तथा केंद्र व राज्य सरकार की विधिक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है. इस दौरान गांव-गांव जाकर पीएलवी (विधि स्वयंसेवक), पैनल अधिवक्ता और लीगल एड डिफेंस काउंसिल के वकील लोगों को कानूनी सहायता की जानकारी देंगे. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक केवल जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित न रहे और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुंच आसान हो सके. इस गतिशील वाहन के माध्यम से ग्रामीण अपने घर बैठे ही यह समझ सकेंगे कि विपरीत परिस्थितियों में कानून किस प्रकार उनकी रक्षा कर सकता है.

इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, राज कुमार मिश्रा, श्वेता ढींगरा, सीजेएम मनोरंजन कुमार, सुशीला सोरेंग, रविशंकर पाण्डेय, सौरभ कुमार गौतम, सोनम विश्नोई, गौरव खुराना, निर्भय प्रकाश, कमल प्रकाश, शम्भू महतो, रोजलिना बारा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, वीर विक्रम वक्स राय, पुष्कर राज, उत्तम कुमार, अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह, अमित कुमार विश्वकर्मा, मयंक कुमार तथा पीएलवी शैलेन्द्र तिवारी सहित कई अन्य न्यायिक कर्मी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित सामाजिक संगठन के लोगों ने नदी किनारे पेड़ लगाकर दिया संदेश

संबंधित सामग्री

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला युवक भेजा गया जेल 

झारखंड

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला युवक भेजा गया जेल 

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अमरनाथ पांडेय को जेल भेज दिया है.