गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के गांडेय बाजार स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित सिद्धी विनायक एकेडमी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में विशेषज्ञ अतिथियों द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई. प्रशिक्षु महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में वे अपने कानूनी अधिकारों का किस प्रकार उपयोग कर सकती हैं.

इस अवसर पर संस्था के तौसीफ आलम ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. वहीं सेंटर मैनेजर ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम प्रशिक्षुओं के लिए काफी लाभकारी होते हैं और इससे उन्हें सुरक्षित कार्यस्थल के महत्व को समझने में मदद मिलती है.

उन्होंने इस आयोजन के लिए जेएसडीएमएस का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सभी सेंटरों में आयोजित किए जा रहे हैं.

कार्यक्रम में शिक्षिका सोनी चौधरी, डेजी कुमारी, नितेश कुमार, एल्बिना हेम्ब्रम तथा वर्षा कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर