न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने अरगोड़ा अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने की. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप गोसाई, अमित टोप्पो उर्फ अमित गोसाई और सिंटु कुमार गोसाई के रूप में हुई है. तीनों आरोपी हत्याकांड में शामिल थे. एसआईटी ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया.
23 अक्टूबर की रात हुई थी लक्ष्मीकान्त मुंडा की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीन के दाखिल-खारिज और नामांतरण से संबंधित मामलों में प्रतिकूल जांच रिपोर्ट दिए जाने से नाराज होकर हत्या की साजिश रची गई थी. 23 अक्टूबर की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच आरोपियों ने घर में घुसकर लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद और नामांतरण से जुड़ी नाराजगी माना जा रहा है. मामले में अन्य अज्ञात आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- रांची-हजारीबाग फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार