लातेहार आदिवासी महोत्सव-2026 पर भव्य होगा कार्यक्रम, तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

आदिवासी महोत्सव

लातेहार आदिवासी महोत्सव-2026 पर भव्य होगा कार्यक्रम, तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की समुचित तैयारी का निर्देश दिया

लातेहार आदिवासी महोत्सव-2026 पर भव्य होगा कार्यक्रम तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आगामी आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 09 अगस्त को टाउन हॉल, लातेहार में आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाना है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग समय से पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करें.उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, मंच सज्जा, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधा आदि की समुचित तैयारी का निर्देश दिया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसिद्ध छऊ नृत्य शैली, ट्राइबल फैशन शो तथा नागपुरी गीतों की प्रस्तुति, आमंत्रित अतिथियों की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई.

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया.बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी  मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी  अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम , अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चंदवा में पुलिस की जन चौपाल: ग्रामीणों संग खटिया पर बैठे SDPO, सुनी समस्याएं, कुरीतियों व साइबर ठगी से किया जागरूक

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.