फुटबॉल प्रतियोगिता

नंदपुर में स्व. हरीश चंद्र दास मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, यंग क्लासिक एफसी पेनाल्टी शूटआउट में जीता

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला यंग क्लासिक एफसी और चिड़िया एफसी के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नंदपुर में स्व. हरीश चंद्र दास मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, यंग क्लासिक एफसी पेनाल्टी शूटआउट में जीता

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर में मंगलवार को स्व. हरीश चंद्र दास मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोहरपुर झामुमो प्रखंड सचिव सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष किशोर कुमार खलखो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता का पहला मुकाबला यंग क्लासिक एफसी और चिड़िया एफसी के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में यंग क्लासिक एफसी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह बनाई.वहीं, पहले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के लिए रोहित कच्छप को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्हें कुड़ुख सरना मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष बोदे खलखो के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर युवा नेता कुमार निलेश्वर (निलेश), सीताराम लोहरा, शुभम बोदरा, नीरज दास, पवन महतो, पंकज दास, पंकज सुरीन समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में पिता ने की बेटे की हत्या, नरकोपी के बोबरो गांव स्थित सिया टोली में सनसनीखेज वारदात

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026