भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज के सहारे हड़पी 70 एकड़ जमीन, ग्रामीणों ने गांडेय सीओ से की शिकायत

भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज के सहारे हड़पी 70 एकड़ जमीन, ग्रामीणों ने गांडेय सीओ से की शिकायत

भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज के सहारे हड़पी 70 एकड़ जमीन ग्रामीणों ने गांडेय सीओ से की शिकायत

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय अंचल के करीबांक पंचायत अंतर्गत कैराडाबर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को अंचल अधिकारी मो. हुसैन से मुलाकात कर भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीणों ने सीओ को एक लिखित आवेदन सौंपकर भू-माफियाओं पर लगभग 70 एकड़ जमीन अवैध रूप से कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है.

फर्जी कागजात बनाकर कब्जा करने का प्रयास
दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि मौजा कैराडाबर (थाना नंबर 462, खाता नंबर 19, 39, 45, 52 आदि) की भूमि खतियान में मेघों राय व अन्य के नाम पर दर्ज है. ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया धन और बल का दुरुपयोग कर पूरे मौजा की जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पने की कोशिश कर रहे हैं.

जांच होने तक ऑनलाइन रसीद रोकने की मांग
ग्रामीणों ने सीओ से पुरजोर मांग की है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जाए. उन्होंने अनुरोध किया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उक्त भूमि की ऑनलाइन रसीद निर्गत न की जाए. ग्रामीणों का कहना है कि अगर रसीद निर्गत हो जाती है, तो भू-माफिया इसे आधार बनाकर जमीन की खरीद-बिक्री शुरू कर सकते हैं, जिससे गांव में विवाद बढ़ सकता है.

इन ग्रामीणों ने किए हस्ताक्षर
सीओ को सौंपे गए आवेदन में मुख्य रूप से लक्ष्मण सिंह, जलेश्वर सिंह, छोटू सिंह, अनिल सिंह, शंकर राय, चुन्नू राय, मणिलाल मुर्मू, जोहन मुर्मू समेत लगभग 15 ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने की मांग की है.

संबंधित सामग्री

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन