न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को जांच रिपोर्ट सौंपी. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद समीर उरांव, प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक और एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो शामिल थे.
रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को आदिवासियों की सरकार बताने वाली हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों पर अत्याचार और हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं.
आदित्या साहू ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य की डीजीपी मिलने का समय नहीं दे रही हैं और उनका रवैया तानाशाहीपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्मीकांत मुंडा के परिवार को न्याय नहीं मिला, तो भाजपा आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन करेगी.
यह भी पढ़ें- मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा