न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: गिरिडीह के मधुवन स्थित पारसनाथ में संथाल आदिवासी समाज का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है. मरांग बुरुंग धर्मगढ़ सम्मेलन में 5 नवंबर को देशभर के आदिवासी समाज के लोगों का जुटान होना है। मरांगबुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। सम्मेलन के तहत मधुबन फुटबॉल मैदान में विशाल जनसभा आयोजित होगी. जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में संथाल आदिवासियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.
आदिवासी संथाल समाज की मान्यता है कि पारसनाथ सिर्फ एक पहाड़ नहीं, बल्कि उनकी आस्था, संस्कृति और परंपरा का पवित्र केंद्र है. मरांगबुरू को संथाली आदिवासी युगों से ईश्वर के रूप में पूजते आ रहे हैं. समाज की मांग है कि इस पवित्र धार्मिक स्थल की पहचान, परंपरा और धार्मिक अस्तित्व को संरक्षित रखा जाए.
यह भी पढ़ें: 4 नवंबर को मेदिनीनगर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में भारी भागीदारी की कमलेश कुमार सिंह ने की अपील