राउरकेला में मजदूर की मौत, कबरा कला गांव में शोक

राउरकेला में मजदूर की मौत, कबरा कला गांव में शोक

राउरकेला में मजदूर की मौत कबरा कला गांव में शोक

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
हैदरनगर प्रखंड के कबरा कला गांव निवासी 35 वर्षीय घनश्याम पासवान की ओडिशा के राउरकेला में दर्दनाक मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं.परिजनों के अनुसार घनश्याम पासवान रोजी-रोटी की तलाश में राउरकेला स्थित एक निजी प्लांट में मजदूरी का कार्य करते थे. 

मौत क़े बाद उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां कबरा कला स्थित सोन नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक पहुंचे. घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पंचायत के मुखिया कमल कुमार पासवान एवं पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. 

साथ ही स्थानीय प्रशासन से भी परिवार को तत्काल राहत देने की मांग की गई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में मंडल डैम पुनर्वास योजना की समीक्षा, आधारभूत सुविधाएं जल्द विकसित करने पर जोर

संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक