प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरवाडीह में टीबी विभाग के अंतर्गत अनुबंध पर कार्यरत प्रयोगशाला प्रावैधिकीय अनवर अली का बुधवार अहले सुबह करीब 3 बजे निधन हो गया. वे लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.अनवर अली अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे.
टीबी विभाग में कार्यरत रहते हुए उन्होंने मरीजों की जांच और सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके निधन की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई और सहकर्मियों में गहरा दुख देखा गया.दोपहर 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.चिकित्सा प्रभारी डॉ. मंटू कुमार, डॉ. प्रभात, निशिश कुमार, आलोक तिवारी, मनोरंजन कुमार, राजेश चन्द्र उर्फ बबलू, दीपक सिंह, बमभोली प्रसाद, अशोक कुमार दांगी, तारा कुमारी, कुमुदिनी केरकेटा, साजिद बीबी, हसीब अंसारी समेत अस्पताल के तमाम कर्मियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की.शोक सभा के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु भागलपुर ले जाया गया. सहकर्मियों ने इसे स्वास्थ्य विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
यह भी पढ़ें: अहिल्यापुर में बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ