राजेश कुमार/न्यूज 11भारत
बोकारो/डेस्क: रांची में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया के तहत राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी प्रजापति ने दो गोल्ड मेडल जीत कर बोकारो थर्मल सहित बोकारो जिला का नाम रोशन किया है. छात्रा कुसुम का सिलेक्शन झारखंड स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के तहत 2018 में हुआ था. रांची में 16 जनवरी को आयोजित इस वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पूरे राज्य से लगभग 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. जिसमें कुसुम कुमारी प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते .
कुसुम ने किया 120 किलोग्राम वजन लिफ्ट
कुसुम ने प्रतियोगिता में 120 किलोग्राम का वजन लिफ्ट किया. इसकी जानकारी छात्रा के पिता सह बोकारो थर्मल गांझूडीह गांव कोच शिबू प्रजापति ने देते हुए बताए कि पुत्री कुसुम के इस उपलब्धि के पीछे उसके एवं कोच के जीतोड़ मेहनत एवं माता ममता कुमारी सहित सभी लोगों का आशीर्वाद का परिणाम है. उन्होंने सभी को बधाई वह शुभकामनाएं दिए.
यह भी पढें: उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध छापामारी, 1.86 लीटर विदेशी शराब समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार