नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट

जुझारसिकनी में नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रहीं हिस्सा

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में हुसैनाबाद प्रखंड की मंजुराहा टीम ने जमुआ पंचायत के चंद्रपुर गांव की टीम को 42 रनों से हराया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जुझारसिकनी में नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रहीं हिस्सा

विकास कुमार/न्यूज11  भारत

पलामू/डेस्क:  हुसैनाबाद प्रखंड के पतरा खुर्द पंचायत अंतर्गत संढा फील्ड में जुझारसिकनी नवयुवक क्रिकेट क्लब की ओर से नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का उद्घाटन राजद के युवा नेता रवि यादव तथा ग्रामीण सांसद प्रतिनिधि रंजीत पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, टॉस कर और बैटिंग करके किया.

इस अवसर पर रवि यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि क्रिकेट सहित अन्य खेल सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं. खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और अनुशासन है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं. ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों को उचित अवसर और सुविधाएं देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है. उन्होंने आयोजन समिति के युवाओं से खेल मैदान के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव देने की अपील की और मैदान की सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन दिया. वहीं, सांसद प्रतिनिधि रंजीत पासवान ने आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हैं.

मंजुराहा ने चंद्रपुर को 42 रनों से हराया

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में हुसैनाबाद प्रखंड की मंजुराहा टीम और जमुआ पंचायत के चंद्रपुर गांव की टीम आमने-सामने हुईं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मंजुराहा की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रपुर की टीम 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस तरह मंजुराहा की टीम ने 42 रनों से जीत दर्ज की.कार्यक्रम में दक्षिणी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सोनल पासवान, कुर्मीपुर के अमित गांधी और गंगा यादव उपस्थित रहे. मैच का संचालन युवा ओमप्रकाश राजवंशी एवं राणा प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से किया.टूर्नामेंट के प्रमुख आयोजकों में गोरख पासवान, संजीत पासवान, विकास कुमार, आलोक कुमार और वर्मा पासवान सहित कई युवा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: चाईबासा तुरतुंग केंद्र के दो तीरंदाज झारखंड टीम में चयनित, जूनियर नेशनल में करेंगे प्रतिनिधित्व

संबंधित सामग्री

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026
रांची के बाजारों में दिख रहा दीपावली का उल्लास, बाजार में उमड़ रही भीड़, आज पूजन सामग्री और फूल-मालाओं की हो रही खऱीदारी

रांची के बाजारों में दिख रहा दीपावली का उल्लास, बाजार में उमड़ रही भीड़, आज पूजन सामग्री और फूल-मालाओं की हो रही खऱीदारी

डोरंडा मणिटोला के प्राचीन काली मंदिर में मां काली की पूजा हो रही है, इस मंदिर को कहा जाता है मनोकामना मंदिर, देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु

08 November 2026
दीपावली पर जापान से जम्मू-कश्मीर तक बुरी तरह डोली धरती, जापान में 5.7 तो कश्मीर के बारामूला में 3.3 की तीव्रता का भूकंप

दीपावली पर जापान से जम्मू-कश्मीर तक बुरी तरह डोली धरती, जापान में 5.7 तो कश्मीर के बारामूला में 3.3 की तीव्रता का भूकंप

जापान में भूकंप से 22 लोगों के घायल होने की खबर है, जापान में सबसे तेज झटका आइची प्रान्त के चिता इलाके में महसूस किया गया

08 November 2026