खूंटी के जज राकेश मिश्रा का मोबाइल चोरी, सब्ज़ी खरीदने निकले थे घर से, 2.88 लाख रु भी ले उड़े चोर

खूंटी के जज राकेश मिश्रा का मोबाइल चोरी, सब्ज़ी खरीदने निकले थे घर से, 2.88 लाख रु भी ले उड़े चोर

खूंटी के जज राकेश मिश्रा का मोबाइल चोरी सब्ज़ी खरीदने निकले थे घर से 288 लाख रु भी ले उड़े चोर 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
राजधानी में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर अपनी सक्रीयता दिखाते हुए एक घटना को अंजाम दिया. जिला एंव अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खूंटी और पुनदाग सेल सिटी के निवासी राकेश मिश्रा का मोबाईल चोरी कर ली गई, फिर अपराधियों ने उससे जुड़े बैंकिंग व ई-कॉमर्स ऐप्स के माध्यम से लगभग 2.88 लाख रुपये उड़ा ले गए. 

शिकायत के मुताबिक जज राकेश मिश्रा 30 नवंबर को सुबह शालीमार बाजार सब्जी मंडी में खरीदारी करने लगे थे. इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी घई और स्टेशन डायरी में एंट्री करवाई गई. 

शाम को जब इमेल चेक किया उसी दौरान बड़े साइबर फ्राड के बारे मे पता चला. चोरी हुए मोबाइल में लॉग इन अमेजन एप के माध्यम से उनके ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से 1,34,905 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की गयी थी. इतना ही नहीं अपराधियों ने 1,53,449 रुपये दूसरे खाते में बी ट्रांसफर कर दिए. कुल मिलाकर 2,88,354 रुपये की निकासी की गई. जगन्नाथ थाना पुलिस ने जज की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया. जांच में ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर ऑनलाइन शॉपिंग किस नाम से की गई है और पैसा किसके खाते में ट्रांसफर हुआ है. साइबर सेल व स्थानीय पुलिस संयुक्त रुप से अपराधियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ेंः- Winter Joint Pain: ठंड में ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आपकी भी है आदत, हो जाएं सावधान, AIIMS के डॉक्टर ने दी चेतावनी
 
संबंधित सामग्री

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.