संतोष कुमार/न्यूज11 भारत
सरायकेला/डेस्क: खरसावां थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई नकदी और अन्य सामान भी बरामद किए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसावां थाना कांड संख्या 33/2026, दिनांक 31 जुलाई 2026, धारा 305(ए), 331(1), 331(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कपसाडीह (बड़ा खेड़ी) निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई की गई. शिकायत में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप लगाया गया था.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश दुबे के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एहसान हुसैन (21 वर्ष) एवं रहमत अली (21 वर्ष), दोनों निवासी कपसाडीह, थाना खरसावां, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 7,000 रुपये नकद, बैंक ऑफ इंडिया का चेकबुक, आधार कार्ड तथा चोरी में प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है.
इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राजेश दुबे, थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, एसआई कुंवर सोरेन, एसआई हेमंत प्रसाद सिंह, हवलदार अर्जुन कुमार तथा आरक्षी समातान महतो शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक-UG के नामांकन में सीट बढ़ोतरी के लिए कुलपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन