मुमताज अहमद/न्यूज़ 11 भारत
खलारी/डेस्क: सीसीएल एनके एरिया के केडीएच स्थित मधुकाम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने के दौरान टावर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहन नगर निवासी अजय रामस्वरूप चौहान के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, अजय रामस्वरूप चौहान कंपनी में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि काम के सिलसिले में वह टावर पर चढ़कर कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े. गिरे हुए मजदूर को बेहतर ईलाज के लिए डकरा स्थानीय हास्पीटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे ने कार्यस्थल पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और टावर पर काम करने के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए झारखंड के 28 पुलिसकर्मी चयनित, IG से आरक्षी तक शामिल