डीएवी राष्ट्रीय खेलों में खलारी का दबदबा, 175 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

खेलकूद

डीएवी राष्ट्रीय खेलों में खलारी का दबदबा, 175 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

विद्यालय के 187 विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स सहित आठ विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया

डीएवी राष्ट्रीय खेलों में खलारी का दबदबा 175 पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  107 स्वर्ण, 45 रजत व 23 कांस्य पदकों के साथ 93.58 प्रतिशत सफलता; राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने बनाई जगह

खलारी. डीएवी राष्ट्रीय खेलों की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में डीएवी पब्लिक स्कूल, खलारी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी. 17 से 31 जुलाई तक झारखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 175 पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया.

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 187 विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स सहित आठ विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया. इनमें खिलाड़ियों ने 93.58 प्रतिशत सफलता दर के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने 107 स्वर्ण, 45 रजत और 23 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

उन्होंने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अगस्त में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर खलारी का प्रतिनिधित्व करेंगे.
प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने कहा कि डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हैं, इसलिए इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से मिलती है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए सभी खिलाड़ी नियमित अभ्यास जारी रखें और पूरे समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें.

उन्होंने खेल शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. साथ ही उन्होंने खेल शिक्षकों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को और बेहतर तरीके से तैयार करने का आह्वान किया.

विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी डीएवी पब्लिक स्कूल, खलारी के खिलाड़ी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और झारखंड का नाम रोशन करेंगे.

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, पीएलआर कैंप के पीछे 83.160 टन अवैध कोयला जब्त

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.