केरेडारी: छठ की पूर्व संध्या पर तालाब में नहाने गईं दो बच्चियों की डूबने से मौत

केरेडारी: छठ की पूर्व संध्या पर तालाब में नहाने गईं दो बच्चियों की डूबने से मौत

केरेडारी छठ की पूर्व संध्या पर तालाब में नहाने गईं दो बच्चियों की डूबने से मौत

अवधेश कुमार यादव/न्यूज11  भारत

केरेडारी/डेस्क:  केरेडारी: केरेडारी थाना क्षेत्र के बेला गांव में छठ पूजा की पूर्व संध्या पर रविवार को तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है. बताया जाता है कि छठ पर्व की तैयारी के क्रम में दोनों बच्चियां गांव के तालाब में नहाने गई थीं. नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली. परिजन तत्काल दोनों बच्चियों को तालाब से निकालकर केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण तत्काल इलाज नहीं हो सका. बाद में परिजनों ने दोनों बच्चियों को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चियों की पहचान रूपा तिवारी (12 वर्ष), पिता रवि तिवारी, और गुनगुन कुमारी (11 वर्ष), पिता अनिल तिवारी, निवासी बेला गांव के रूप में की गई है. परिजनों का कहना है कि अगर केरेडारी अस्पताल में डॉक्टर समय पर मौजूद होते तो दोनों बच्चियों की जान बच सकती थी. उन्होंने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे बेला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. गांव में छठ की खुशियां मातम में बदल गईं.

यह भी पढ़ें: घाघरा में व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ खरना का पारंपरिक अनुष्ठान पूरा किया

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का