लातेहार जिले में होली पर्व को देखते हुए जिला परिवहन विभाग सख्त, यातायात नियमों ...

लातेहार जिले में होली पर्व को देखते हुए जिला परिवहन विभाग सख्त, यातायात नियमों के उल्लंघन पर डिजिटल कार्रवाई

लातेहार जिले में  होली पर्व को देखते हुए जिला परिवहन विभाग सख्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर डिजिटल कार्रवाई

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  यातायात निगरानी करने वाली सीसीटीवी कैमरे के मदद से बिना हेलमेट एवं ट्रिपल लोड चलने वाले कुल 78 चालकों पर हुई कार्रवाई.उपायुक्त, लातेहार उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर लातेहार जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पूर्व से ही सख्त कार्रवाई की जा रही है. उसी क्रम में होली पर्व के मद्देनजर विशेष रूप से जिले में सीसीटीवी आधारित ऑनलाइन चालान प्रणाली लागू की गई है.

इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक बनाना है.जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल ने बताया कि चंदवा प्रखंड के इंदिरा चौक के सीसीटीवी कैमरे से 19, बालूमाथ प्रखंड के मुरपा चौक के सीसीटीवी 36, लातेहार धरमपुर चौक के सीसीटीवी से 48, कुल 103 बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए लगभग ₹103,000 का जुर्माना वसूला गया. यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है, जिसमें चालान की प्रति सीधे वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है.

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने कहा कि  होली पर्व एवं बढ़ती दुर्घटना पर लगाम लगाने हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें. जिला मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नियंत्रण कक्ष से की जा रही है, ताकि लातेहार को सुरक्षित यातायात वाला जिला बनाया जा सके.इस अभियान में विभाग के कई अधिकारी कर्मी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: आग की लपटों में करकट्टा का जंगल: ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, साजिश की आशंका से बढ़ी चिंता

संबंधित सामग्री

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

झारखंड

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

बिशुनपुर: बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बिशुनपुर: बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Weather: झारखंड में मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

गढ़वा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गढ़वा में “जल महोत्सव पखवाड़ा” का भव्य शुभारंभ

झारखंड

गढ़वा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गढ़वा में “जल महोत्सव पखवाड़ा” का भव्य शुभारंभ

भरनो प्रखंड के खरका गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर का हुआ विधिवत प्राण प्रतिष्ठा

झारखंड

भरनो प्रखंड के खरका गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर का हुआ विधिवत प्राण प्रतिष्ठा