मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: खलारी प्रखंड के करकट्टा स्थित जंगल में दोपहर अचानक भड़की भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दि या. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती रही और दूर-दूर तक उठती लपटों व धुएं ने आसपास के गांवों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया.
आग की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण अपनी जान की परवाह किए बिना मौके पर पहुंच गए और आग से मुकाबला शुरू कर दिया. किसी ने पानी डालकर तो किसी ने मिट्टी फेंककर आग की रफ्तार रोकने की कोशिश की. ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता अपने खेत-खलिहानों और घरों को बचाने की थी. इसी आशंका के बीच ग्रामीण पूरे दिन आग से जूझते रहे और उसे रिहायशी क्षेत्रों की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास करते रहे.
जंगल के कई हिस्सों में पेड़ धू-धू कर जलते रहे और धुएं का घना गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया. इस भीषण आग से जंगल की बहुमूल्य वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है, वहीं जंगल में रहने वाले वन्य जीवों के जीवन पर भी संकट गहरा गया है.
इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आशंका जताई है कि जंगल में आग किसी शरारती तत्व द्वारा जानबूझकर लगाई गई हो सकती है. लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की संदिग्ध घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीणों ने प्रशा
यह भी पढ़ें: पिपरवार: कोल फील्ड मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएचपी के नये पीओ पीके सिंह का किया स्वागत