Vaibhaw Vikram
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: रांची के टाटीसिल्वे क्षेत्र में बीते दिन हुए कमलेश कुमार की हत्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही हत्याकांड में जुड़े तीन आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार की हत्या की साजिश उसकी प्रेमिका ने ही रची थी. बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड की साजिश रचने के लिए प्रेमिका की मदद इसके पति ने की थी. प्रेमिका नहीं चाहती थी कि उसका प्रेमी (मृतक कमलेश कुमार) शादी ना करें. इसी मामले से नाराज चल रही प्रेमिका अंकिता ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी कमलेश कुमार की हत्या कर दी. यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने की PC, 10000 करोड़ के ट्रेजरी स्कैम को लेकर राज्य सरकार को घेरा
देश-विदेश
झारखंड