न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कमल देसाई और शीतल देसाई ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैं. दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए शीर्ष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की हैं. इससे पहले रांची एसीबी कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुके हैं.
जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले एसीबी ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. हालांकि एजेंसी के सामने पेश होने के बजाय कमल देसाई और शीतल देसाई ने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई हैं. इस बीच ACB दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी रखे हुए हैं.
यह भी पढ़े: बेगूसराय में सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड में घुसी गाय