न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक आचार्य परीक्षा के भाषा शिक्षक वर्ग का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है. यह संशोधित सूची सुप्रीम कोर्ट के 17 सितंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में जारी की गई है. मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल होनी है.
जारी परिणाम के अनुसार, भाषा शिक्षक श्रेणी में कुल 1,265 अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित किए गए हैं. इनमें 1,133 गैर-पारा अभ्यर्थी और 132 पारा अभ्यर्थी शामिल हैं.
जिलेवार परिणाम में रांची के 134 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जो सबसे अधिक है. इसके बाद पलामू के 130 और गिरिडीह के 103 अभ्यर्थियों के नाम सूची में शामिल हैं. हाईकोर्ट में लंबित मामलों में आने वाले अंतिम आदेशों के आधार पर परिणाम में बदलाव हो सकता है.