JSCA का फ़रमान दुर्भाग्यपूर्ण, वापस लें: जदयू

JSCA का फ़रमान दुर्भाग्यपूर्ण, वापस लें: जदयू

jsca का फ़रमान दुर्भाग्यपूर्ण वापस लें जदयू

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच वनडे मैच में नवजात बच्चों के लिए टिकट विक्रय करने संबंधी फ़ैसला अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है. जेएससीए को इसपर विचार करते हुए इसे वापस लेना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्टेडियम में अलग-अलग उम्र सीमा तय है, ज्यादातर जगहों पर तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता - पिता को टिकट लेने की बाध्यता नहीं है. हाल ही में हुए एशिया कप में चार साल की उम्र सीमा बच्चों के लिए रखी गयी थी. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी  विश्वकप में बच्चों के टिकट के लिए दो साल की उम्र तय की थी.

सागर कुमार ने कहा कि एयरलाइन, रेलवे और रोड ट्रांसपोर्ट भी कम से कम दो से पाँच वर्ष के बच्चों का टिकट नहीं लेना पड़ता है. उन्होंने कहा की जेएससीए के इस फरमान से क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है, इसे तत्काल वापस लेना चाहिए और कम से कम चार वर्ष तक के बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं ले.

ये भी पढ़ें- 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा India और South Africa के बीच पहला ODI, जानिए कैसे खरीदें टिकट और क्या है कीमत 

 

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड में लंबे समय से लंबित लैंड सर्वे से जुड़े गोकुलचंद जनहित याचिका मामले में हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है.