झारखंड विधानसभा घेराव LIVE: हल्लाबोल- विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, टियर गैस छोड़ने की तैयारी

झारखंड विधानसभा घेराव

झारखंड विधानसभा घेराव LIVE: हल्लाबोल- विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, टियर गैस छोड़ने की तैयारी

प्रदर्शनकारी छात्र बैरिकैडिंग तोड़ विधानसभा के बेहद करीब पहुंच गया है. छात्रों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया है.

झारखंड विधानसभा घेराव live हल्लाबोल- विधानसभा के पास पहुंचे छात्र टियर गैस छोड़ने की तैयारी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में कल रविवार को राज्य के मंत्रियों सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा की विशेष कमेटी और प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर तक चली वार्ता में भी सहमति नहीं बन पायी है. ऐसे में JPSC-JSSC अनियमितता को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों ने आज (10 अगस्त) को पूर्व घोषित 'विधानसभा घेराव' को जारी रखने का फैसला लिया है. आंदोलनकारी छात्र संगठनों ने विधानसभा मार्च के लिए छात्रों से शांतिपूर्ण मार्च करने की अपील की है. इधर प्रशासन ने भी विधानसभा घेराव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा जाने वाले सभी रास्तों में जगह-जगह तगड़ी बैरिकैडिंग की गयी है. कई जगहों पर बैरिकैडिंग के ऊपर कंटीले तारों को भी लगाया गया है.


LIVE UPDATES 

छात्र की बिगड़ी तबीयत 

प्रदर्शन कर रहे एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई है. रांची SSP ने प्रशासन की गाड़ी में छात्र को अस्पताल भेजा है.


खेतों से होकर विधानसभा पहुंच रहे छात्र 

छात्र खेतों और कच्चे रास्तों से होकर विधानसभा पहुंच रहे हैं. 


विधानसभा से निकले सीएम हेमंत सोरेन  

विधानसभा परिसर से सीएम हेमंत सोरेन समेत सभी अन्य विधायक अब निकल रहे हैं.


विधानसभा के पास पहुंचे छात्र 

प्रदर्शन कर रहे छात्र सभी बैरिकैडिंग तोड़ विधानसभा के पास पहुंच गए हैं. अब केवल एक अंतिम बैरिकैडिंग ही बचा है. छात्र विधानसभा के बेहद करीब पहुंच गए हैं.


प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर टियर गैस छोड़ने की तैयारी

प्रदर्शन कर रहे छात्र एक के बाद एक बैरिकैडिंग तोड़ लगातार आगे बढ़ रहे हैं. छात्रों को रोकने के लिए पुलिस अब टियर गैस छोड़ने की तैयारी कर रही है. 


छात्रों ने तोड़ा एक और बैरिकैडिंग 

छात्रों ने एक और बैरिकैडिंग तोड़ दिया है. छात्र अब अंतिम बैरिकैडिंग के पास पहुंच गए हैं. 


रोका गया वाटर कैनन

वाटर कैनन फिलहाल रोक दिया गया है. छात्र कह रहे हैं "Once More"


छात्रों पर किया गया वाटर कैनन का इस्तेमाल 

प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है.


योगेंद्र प्रताप की बिगड़ी तबीयत 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप की तबीयत ज्यादा ख़राब हो गयी है. उनके लिए एम्बुलेंस मंगाया गया है. मुख्यमंत्री आवास के बाहर से डिटेन करने के दौरान वह गिर गए थे. मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य का जांच कर रही है. 


छठा बैरिकेटिंग टूटा

छात्रों ने छठा बैरिकेटिंग भी तोड़ दिया है. हजारों की तादाद में पहुंचे छात्रों ने कंटीली तारों से लैस बैरिकैडिंग भी तोड़ दिया है.


जगन्नाथ मंदिर के पास का बैरिकेडिंग तोड़ा गया

छात्रों ने जगन्नाथ मंदिर के पास का बैरिकेडिंग भी तोड़ दिया है. बैरिकेडिंग तोड़कर छात्र मंदिर के रास्ते लगातार आगे बढ़ रहे हैं. 


भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तोड़ा बैरिकेड 

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकैडिंग तोड़ दिया है और लगातार आगे बढ़ रहे हैं. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  शशांक राज भी मौजूद हैं.


बीजेपी युवा मोर्चा बैरिकेटिंग में चढ़ा

छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उतरे बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता बैरिकेटिंग के ऊपर चढ़ गए हैं.


बैरिकेडिंग तोड़कर आगे आए छात्र

विधानसभा घेराव करने निकले छात्रों ने एक और बैरिकेडिंग तोड़ दिया है. छात्र तीसरा बैरिकैडिंग तोड़ आगे बढ़ गए हैं.


खेल गांव स्टेडियम में भाजपा का प्रदर्शन 

भाजपा विधायक खेल गांव स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं. भाजपा विधायक, नेता व कार्यकर्त्ता हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. 


खेलगांव स्टेडियम में रखे गए सभी भाजपा विधायक 

भाजपा विधायकों को सीएम हाउस के बाहर से डीटेन कर खेलगांव स्टेडियम में रखा गया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी भाजपा विधायक शहीद निर्मल वीआईपी गेस्ट हाउस में हैं.


विधानसभा मार्च में शामिल होने देवेंद्र नाथ महतो पहुंचे

छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देवेंद्र नाथ महतो एम्बुलेंस से पहुंच गए हैं. वह स्ट्रेचर पर लेते हुए हैं और उनके सहयोगी उन्हें उठाकर चल रहे हैं. देवेंद्र नाथ महतो अपने साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर लिए हुए हैं. 


छात्रों ने दूसरा बैरिकेड भी तोड़ा

विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े छात्रों ने दूसरा बैरिकेड भी तोड़ दिया है. बड़ी संख्या में छात्र हाथों में तिरंगा लिए विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं.


सदन की कार्यवाही शुरू

छात्र प्रदर्शन के बीच विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हो गयी है. सदन में भाजपा के कोई भी विधायक नहीं पहुंचे हैं. स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि सदन में सवाल डालकर उपस्थित नहीं होना अच्छे संसदीय व्यवस्था की निशानी नहीं है.


विधानसभा में लेटे आजसू विधायक निर्मल महतो 

विधानसभा परिसर आजसू विधायक निर्मल महतो फर्श पर लेट गए हैं.


खेल गांव ले जाये गए बीजेपी विधायक

सीएम आवास के बाहर से बीजेपी विधायकों को डिटेन कर खेल गांव ले जाया गया है.


बीजेपी माहौल ख़राब करने की कर रही कोशिश- हेमलाल मुर्मू

झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि छात्र आंदोलन में बीजेपी बैक सीट ड्राइविंग कर रही है. भाजपा माहौल खराब करने में लगी हुई है.


देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस में सवार होकर निकले विधानसभा घेराव में 

8 दिनों से आमरण अनशन में बैठे देवेंद्र नाथ महतो धरना स्थल से निकलकर विधानसभा घेराव करने के लिए एंबुलेंस में निकल पड़े हैं.


पहला बैरिकैडिंग तोड़ आगे बढ़ा छात्रों का हुजूम 

पुरानी विधानसभा के पास पहला बैरिकैडिंग तोड़ छात्र आगे बढ़ गए हैं.

पहला बैरिकेड लांघकर प्रदर्शनकारी छात्र आगे बढ़ गए हैं. रांची में विधानसभा मार्च को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद है. रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेड से रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ गए हैं. 


छात्रों का उमड़ा जनसैलाब

पुरानी विधानसभा परिसर में छात्रों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. बड़ी संख्या में छात्र पुरानी विधानसभा के पास जमा हो गए हैं. हाथों में तिरंगा लेकर छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं.


बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को किया गया डीटेन 

मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को डीटेन कर लिया गया है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई विधायक भी शामिल हैं. तीन बसों में भरकर सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को ले जाया गया है. सीएम आवास छावनी में हुई तब्दील.


BJP मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव घर में नजरबंद

झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को घर में नजरबंद किया गया है. सुबह से घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. 


भाजपा के सभी विधायकों एवं नेताओं ने घेरा मुख्यमंत्री आवास

भाजपा के सभी विधायकों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया है. सभी विधायक सीएम आवास के समक्ष बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी विधायक मौजूद हैं.


BJP  विधायक एवं कार्यकर्ता भी उतरेंगे सड़कों पर 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आवास पर विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में तय हुआ कि सभी विधायक एवं भाजपा के नेता कार्यकर्ता भी सड़क पर छात्रों को अपना समर्थन देंगे.


रांची सिटी एसपी ने कहा कि छात्रों से बात हो रही है. छात्रों को जहां तक परमिशन दिया गया है, वहीं तक शांतिपूर्वक प्रदर्शन होगा.


रांची में लगभग 2 हजार से अधिक जवान तैनात 

राजधानी में प्रदर्शन के मद्देनजर लगभग 2 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गयी है. रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, झारखंड जगुआर, IRB जवान सहित कई जिले के पुलिस अधिकारियों की तैनाती हुई है.


धुर्वा शहीद मैदान के पास की गई बैरिकैडिंग

धुर्वा शहीद मैदान के पास बैरिकैडिंग की तस्वीरें सामने आई है, जहां पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. 


 


ऑटो-टॉटो से पुरानी विधानसभा पहुंच रहे छात्र

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से प्रदर्शनकारी छात्र अब धीरे-धीरे पुरानी विधानसभा की ओर रुख कर रहे हैं. कोई ऑटो तो कोई टॉटो में बैठकर निकल गए हैं. 



 

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा